दुनियादेश

‘शहबाज शरीफ ने…3.5 करोड़ लोग मारे जाते’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाले दावे का सच क्या?

भारत-पाकिस्तान संघर्ष

भारत-पाकिस्तान संघर्ष

Trump on India Pakistan War: डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के जॉइंट सेशन में भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा दावा किया. ट्रंप ने पाकिस्तानी PM और 3.5 करोड़ लोगों का जिक्र मौत के साथ. उलझन है किसकी मौत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के जॉइंट सेशन में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 के सैन्य तनाव का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी वजह से 8 युद्ध रुके, जिसमें भारत-पाकिस्तान का न्यूक्लियर वॉर भी शामिल हो सकता था. लेकिन बोलते समय एक चूक हो गई, जिससे मीडिया में गलत खबरें फैल गईं. ट्रंप ने कहा कि 35 मिलियन लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते अगर मैं बीच में नहीं आता, लेकिन असल में वे क्या कहना चाहते थे? क्या पाक PM शहबाज शरीफ की मौत या 3.5 करोड़ लोगों की जान का खतरा?

ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष पर बयान क्या दिया?

इस बार ट्रंप ने जंग रुकवाने का क्रेडिट लेते हुए 2 कदम आगे बढ़ गए. ट्रंप ने कहा, ‘मेरे पहले 10 महीनों में मैंने 8 युद्ध खत्म किए… कंबोडिया और थाईलैंड, पाकिस्तान और भारत… यह न्यूक्लियर वॉर हो सकता था. 35 मिलियन (3.5 करोड़) लोगों ने मुझसे कहा कि अगर मैं मध्यस्थता नहीं करता तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मारे जाते.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!