E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन, जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट : हुडला

महवा-मंडावर ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक में चुनावी रणनीति तय भाजपा छोड़ कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

 

महवा मोहन तिवाड़ी

 

महवा आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को महवा और मंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, टिकट वितरण की प्रक्रिया और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश हुडला, जिला प्रभारी राकेश पारीक, जिला सह प्रभारी देशराज पहाड़िया, महवा विधानसभा कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ व्यास, महवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटोली, मंडावर ब्लॉक अध्यक्ष रामहरी मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर निकाय और पंचायत समिति का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी संबंधित बूथ, वार्ड अथवा पंचायत का निवासी होना चाहिए। साथ ही टिकट वितरण के लिए 21 सदस्यीय कांग्रेस कमेटी गठित की गई है, जिसकी अनुशंसा के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पार्टी केवल जिताऊ, टिकाऊ और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि कांग्रेस त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने तथा भाजपा को पराजित कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता ही टिकट का हकदार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महवा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायत समितियों और नगर निकायों में कांग्रेस अपना प्रधान और चेयरमैन बनाने में सफल होगी।

बैठक के दौरान लोकेश मीणा (गगवाना), राकेश प्रजापत (मंडावर), अमर सिंह सैनी (ढंड), जगदीश मीणा, रामअवतार सिंह नरूका सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

बैठक में नरेंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह मंडावर, मोहन सिंह जाटव (सरपंच), रामरतन मीणा, खूबीराम बैरवा (रामगढ़), शिवहरी (अमरपुर), घनश्याम सैनी, जगदीश भारद्वाज, भरतलाल मीणा (ढिगारिया), तोताराम गुर्जर, देवीराम सैनी, विक्रम मीणा (साथा) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!