E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

महुवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत बंसल निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित

बिना मुकाबले विनीत बंसल के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना ने विनीत बंसल को दिलाई अध्यक्ष पद की शपथ

महुवा / मोहन तिवाड़ी

महुवा नगर पालिका में शुक्रवार को अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भाजपा प्रत्याशी विनीत बंसल के सामने कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध महुवा नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

महुवा नगर पालिका में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी प्रेमराज मीना ने महुवा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर विनीत बंसल को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए विनीत बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विनीत बंसल के महुआ नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते ही नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड का गठन हुआ। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं संयोजक विमल जैन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विनीत बंसल के निर्विरोध निर्वाचन की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान पार्षदों व समर्थको सहित महुवा कस्बे के गणमान्य नागरिकों द्वारा विनीत बंसल का माल साफा पहनकर भव्य स्वागत किया गया

गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा को 17 निर्दलीय 13 कांग्रेस चार बसपा एक सीटों से पार्षद पद के उम्मीदवार जीते थे भाजपा के 17 पार्षद निर्वाचित हुए थे भाजपा को बहुमत के लिए मात्र एक पार्षद की जरूरत थी, जबकि अन्य सीटों पर निर्दलीय, कांग्रेस और बसपा के पार्षद चुने गए। इसके बावजूद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के विनीत बंसल के अलावा कोई दूसरा नामांकन नहीं आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

विनीत बंसल को महवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों में खुशी

महुवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर विनीत बंसल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विनीत बंसल के सामने अब महुवा नगर पालिका के विकास, सफाई, सड़क, पेयजल और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर काम करने की जिम्मेदारी होगी। नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के साथ ही शहरवासियों की नजर अब नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद सहित आगामी विकास कार्यों और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!