महवा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया
महवा के जिला अस्पताल में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने रक्तदान कर किया।
महवा के जिला अस्पताल में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने रक्तदान कर किया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। विधायक राजेन्द्र मीणा ने स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को मानवता की सेवा के इस महाअभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का स्वागत कर उन्हें प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक मीणा ने इस दौरान बताया कि रक्तदान सिर्फ एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे न केवल मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। उन्होंने अस्पतालों में रक्त की कमी को गंभीर मरीजों के लिए एक चुनौती बताया और कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान ही ऐसे जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविरों से जुड़ने की अपील करते हुए इसे ‘महादान’ बताया। शिविर के दौरान, विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम भी जानी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना



