E-Paperराजस्थानराज्य

*हर्ष स्कूल में लाइफ स्किल्स सेमिनार का आयोजन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए जीवन के महत्वपूर्ण मंत्र*

 

 

*हर्ष स्कूल में लाइफ स्किल्स सेमिनार का आयोजन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए जीवन के महत्वपूर्ण मंत्र*

सूरतगढ़(राम भरोसे शर्मा)

हर्ष स्कूल में आज कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए “लाइफ स्किल्स” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक जीवन कौशलों को विकसित करना था।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कम्युनिकेशन (संचार कौशल), प्लानिंग (योजना बनाना), रिस्पेक्ट (सम्मान) तथा इमोशनल कंट्रोल (भावनात्मक नियंत्रण) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों को इन कौशलों के महत्व को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक शर्मा (काउंसलर, सरकारी अस्पताल, सूरतगढ़) एवं श्री देवेंद्र धाकड़ (फिजियोथेरेपिस्ट) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, आत्म-नियंत्रण एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल धनुका जी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया,यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!