Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
राजस्थान

गजसिंहपुर में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बैठक, एसडीएम पदमपुर अजीत कुमार गोदारा भी हुए शामिल

गजसिंहपुर में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बैठक, एसडीएम पदमपुर अजीत कुमार गोदारा भी हुए शामिल

गजसिंहपुर। एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने और टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय अस्पताल गजसिंहपुर में विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम पदमपुर सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अस्पताल प्रभारी डॉ. साधना ने बताया कि बैठक में एचपीवी टीकाकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की बच्चियों को यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। बाजार में इस वैक्सीन की कीमत 4000 रुपए से अधिक है, लेकिन सरकार द्वारा इसे निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मेडिकल रिलीफ सोसायटी के मनोनीत सदस्य राहुल सूद ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। शुरुआत में अफवाहों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बच्चियों को टीका लगवाने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सा विभाग की समझाइश के बाद अभिभावकों की सहमति बढ़ रही है।

बैठक में अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और बच्चियों को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। चिकित्सा विभाग के अनुसार यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रमाणित है।

बैठक में डॉ. मुकेश मित्तल, डॉ. रोहित कुमार खोड़ा, डॉ. साधना, धन्ना सिंह, कलावत सिंह, मनोनीत सदस्य ओपी टेलर तथा राहुल सूद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक गजसिंहपुर में 10 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!