Uncategorized

बढ़ते मेडिकल नशे, अवैध शराब की ब्रांचों एवं पर्ची-सट्टा कारोबार के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा

Sri karanpur, Rajasthan

श्रीकरणपुर में बढ़ते मेडिकल नशे, अवैध शराब की ब्रांचों एवं पर्ची-सट्टा कारोबार के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को उपखंड अधिकारी एवं थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 4 दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

दुर्भाग्यवश प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए पूर्व चेतावनी के अनुसार दिनांक 8 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे पुलिस थाना श्रीकरणपुर के समक्ष धरना शुरू किया जाएगा।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील है कि जनहित की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना सहयोग प्रदान करें।

मुख्य मांगें:

मेडिकल नशे की बिक्री पर तत्काल रोक।

अवैध शराब की ब्रांचों को बंद किया जाए।

पर्ची-सट्टा कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निवेदक:

दीपक अग्रवाल

नगर अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी श्रीकरणपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!