https://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

रक्तदान महादान: ‘आपका रक्त बचाएगा थैलीसीमिया पीड़ितों की जान’, परिषद के शिविर में उमड़ा उत्साह

बैसाखी और अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद ने जुटाया 36 यूनिट

रक्तदान महादान: ‘आपका रक्त बचाएगा थैलीसीमिया पीड़ितों की जान’, परिषद के शिविर में उमड़ा उत्साह

बैसाखी और अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद ने जुटाया 36 यूनिट रक्त

राम भरोसे शर्मा

श्री करनपुर

 

श्री करणपुर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद, शाखा श्री करणपुर द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलीसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों की सहायता करना रहा। भामाशाह सुनील कुमार शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

शिविर का विधिवत शुभारंभ परिषद के संरक्षक शिव कुमार बोचीवाल, डॉ. हजारी लाल मुटनेजा, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष युद्धिष्टर सैनी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरनजीत सिंह रोला और समाजसेवी राजन तनेजा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका थोड़ा सा रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है।

36 यूनिट रक्त संग्रहित

परिषद के प्रांतीय सदस्य राज कुमार नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर बैसाखी पर्व और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। तपोवन ब्लड बैंक, श्रीगंगानगर की टीम द्वारा कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका उपयोग थैलीसीमिया पीड़ितों और जरूरतमंद मरीजों के लिए किया जाएगा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

शिविर प्रभारी अशोक ग्रोवर और सह-प्रभारी शेर सिंह के कुशल प्रबंधन में आयोजित इस कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल वाट्स, परिषद के अध्यक्ष हरबिलास गर्ग, राजेंद्र भादू, सचिव मुकेश यादव, प्रकाश जोशी, दिनेश सत्ती, पन्ना लाल, पवन सुखीजा और वीरेंद्र सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और परिषद के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!