
महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के जयपुर स्थित आवास पर अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा पवार के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने महुवा विधायक राजेंद्र मीना से आत्मीय मुलाकात कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर जांगिड़ समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक राजेंद्र मीना ने कहा कि जांगिड ब्राह्मण समाज प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और सृजनशीलता का सशक्त प्रतीक है। समाज के कारीगरों और प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, कौशल और समर्पण से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है। समाज के उत्थान, शिक्षा के विस्तार और युवा सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। विधायक राजेंद्र मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग मजबूती से उठाई गई। भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल के आदर्श हैं और जांगिड ब्राह्मण समाज सहित समस्त शिल्पकार समुदाय की गहरी आस्था के केंद्र हैं। यह मांग समाज की भावनाओं और सम्मान से जुड़ा विषय है।
विधायक राजेंद्र मीना ने आश्वस्त किया कि वे सर्व समाज के मान-सम्मान, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के विश्वास और आशीर्वाद से ही जनसेवा का यह दायित्व और अधिक सशक्त बनता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जांगिड समाज के गौरव और हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।


