राजस्थान

सूरतगढ़ प्रवास पर रहे सहकारिता मंत्री, परिजनों को सौंपे दुर्घटना बीमा सहायता राशि के चैक

सूरतगढ़ प्रवास पर रहे सहकारिता मंत्री, परिजनों को सौंपे दुर्घटना बीमा सहायता राशि के चैक

-सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत किये जा रहे नवाचारों से करवाया अवगत

 

श्रीगंगानगर, 24 मई। सहकारिता एवं नागरिक उड्यन विभाग के मंत्री श्री गौतम कुमार दक रविवार को जिले के सूरतगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा राजियासर में उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

 

कार्यक्रम में मंत्री श्री दक द्वारा छापावालीं ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के मृतक श्री लालचन्द पुत्र श्री पेमाराम के दुर्घटना बीमा के दस लाख रूपये का चैक उनकी नॉमिनी श्रीमती कमलादेवी को सौंपा गया। इसी तरह 1 पीएस ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के मृतक श्री हरजिन्द्र सिंह के दुर्घटना बीमा के दस लाख रूपये का चैक उनकी नॉमिनी श्रीमती संदीप कौर को सुपुर्द करने के लिए श्री प्रेम कुमार को दिया गया।

 

इस दौरान मंत्री श्री दक द्वारा राजस्थान रिस्क रिलीफ फण्ड एवं दुर्घटना बीमा योजना में राज्य सरकार द्वारा कम किये गये प्रीमियम एवं बीमा योजना के लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत किये जा रहे नवाचारों से अवगत करवाते हुए सहकारिता को अधिकाधिक बढ़ावा देने के सम्बन्ध में बताया गया।

 

कार्यक्रम में संजय गर्ग, प्रबन्ध निदेशक, जीकेएसबी, दीपक कुक्कड़, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर, हरीसिंह शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड, विकास गर्ग, मुख्य प्रबन्धक, बैंक, राजेन्द्र प्रसाद मीणा, प्रबन्धक, बैंक शाखा राजियासर, मोकलसर समिति अध्यक्ष श्री बाबू सिंह राठौड़, राजियासर समिति अध्यक्ष श्री कालूराम गोदारा, मोहनलाल मालेर, द्वारका प्रसाद लखोटिया, श्योपत राम, भागीरथ स्वामी, अजयपाल गोदारा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!