गजसिंहपुर: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विशाल बाइक रैली से गुंजायमान हुआ शहर
गजसिंहपुर: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विशाल बाइक रैली से गुंजायमान हुआ शहर
राम भरोसे शर्मा
गजसिंहपुर
गजसिंहपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कस्बे में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। भीम आर्मी गजसिंहपुर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
बाबा रामदेव मंदिर से हुआ रैली का शंखनाद
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। यहाँ उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात जय भीम के नारों के साथ बाइक रैली रवाना हुई। यह रैली मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से गुजरी, जहां जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।
अंबेडकर भवन में केक काटकर मनाई खुशियां
रैली का समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में हुआ। यहाँ आयोजित मुख्य समारोह में बाबा साहेब के जन्मदिवस की खुशी में केक काटा गया और उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन को सफल बनाने में जगदीश राय (पार्षद व जिला प्रभारी), बंटी अटवाल (तहसील उपाध्यक्ष), निर्मल सिंह (जिला महासचिव), महेंद्र मेघवाल (तहसील अध्यक्ष), डॉ. मनीष (नगर मंडल अध्यक्ष), गुरविंदर सिंह लड्डू (कोषाध्यक्ष) का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सोनी ड्राइवर, महेंद्र ड्राइवर, लवदीप, रश्मेल सिंह, गुरविंदर सिंह, राजू 17RB, अमृत नाहर, सार्दुल सिंह, दिशु कालरा, अमन जी, सुखराज कालवा, डॉ. मेघराज, रामदयाल मेव, हनी 28FF सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उ
पस्थित थे।
