Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थान

जनगणना 2027 को लेकर महवा में 80 प्रगणको एवं 13 पर्यवेक्षको को दिया प्रशिक्षण

महवा / मोहन तिवाड़ी 

देश की 16वीं और प्रथम डिजिटल जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु चार्जस्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत नगरपालिका महवा मीटिंग हाल में उपखण्ड जनगणना अधिकारी (एसडीएम) मनीषा रेशम के निर्देशन व चार्ज जनगणना अधिकारी ईओ प्रमोद कुमार शर्मा ने मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर संजय शर्मा व रामवीर मीना ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनगणना 2027 का परिचय, एचएलबी सीमाओ का लेआउट, नजरी बक्शो को तैयार करना, एचएलओ ऐप डाउनलोड कर उत्तर भरने की विधि उसका उपयोग व डेटा का सत्यापन का अभ्यास कराया l प्रकोष्ठ प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि चार्ज अधिकारी नगरपालिका महवा ने सभी 80 प्रगणको व 13 पर्यवेक्षको को प्रशिक्षण दिया। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना की जायेगी जिसमे 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना के लिए प्रेरित करने तथा 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर प्रगणक एचएलओ ऐप से आवास स्थिती, निर्माण सामग्री, स्वामित्व, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, ईधन, संपत्ति से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे ये सूचनाएं गोपनीय रखी जायेगी, प्रशिक्षण समापन पर ईओ प्रमोद शर्मा ने सभी प्रगणक पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया की वे पूर्ण निष्ठा से कार्य करे इसके लिए सभी को सेवाभाव की प्रतिज्ञा दिलाई l इस अवसर पर संगीता,रामलखन, आशीष, हेमराज, यतेश रावत सहित प्रगणक पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। जनगणना से जन कल्याण मिलकर करेंगे सभी काम की भावना के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!