लटियाल माता सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित
सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

जोधपुर। श्री लटियाल माता सेवा समिति (रजि.) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। गत माह हुई साधारण सभा में विचार-विमर्श के बाद रविवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निर्विरोध चुने गए।
परम श्रद्धेय संत तारा देवी जी एवं श्री मोहनलाल थानवी (भाऊ) को संरक्षक बनाया गया। रमणलाल पुरोहित (दरबार) अध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश टरू उपाध्यक्ष, परमसुख पुरोहित सचिव, नरेश व्यास सह सचिव, ललित थानवी कोषाध्यक्ष, रितेश कल्ला सह कोषाध्यक्ष एवं अंकित पुरोहित प्रचार मंत्री मनोनीत हुए।
कानूनी सलाहकार प्रकोष्ठ में जे.के. चांडा एडवोकेट एवं ऋषिराज थानवी एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई। प्रबंधक मंडल में नटवरलाल रंगा, देवकीनंदन बोहरा, सोहन जी मुंदड़ा, आसुलाल बोहरा, हरिशचंद्र गोयल, शेरसिंह खारवाल, महेश जांगिड़ सहित सदस्यों को शामिल किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में इंदु माथुर अध्यक्ष, विमला व्यास उपाध्यक्ष और कंचन शर्मा सचिव बनीं। अर्पिता माथुर एवं राजकुमारी यादव सदस्य मनोनीत हुईं।
संत तारा देवी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए मां लटियाल से समिति पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

