E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़राजस्थानलोकल न्यूज़

कल्लू ठेकड़ा ने यूथ कांग्रेस के साथियों को दिया धन्यवाद

महवा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी कल्लू ठेकड़ा ने युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अभी हाल ही में सम्पन्न हुए राजस्थान युवा कांग्रेस के

चुनाव के दौरान महवा विधानसभा क्षेत्र के सभी युवा साथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। पिछले एक महीने तक चली इस चुनाव प्रक्रिया में आपने जिस समर्पण, मेहनत और विश्वास के साथ मेरा साथ दिया, वह मेरे लिए शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन है।

 

इस भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों में भी आप सभी ने दिन-रात मेहनत करके, घर-घर जाकर, हर युवा तक पहुँचकर जिस तरह मेरा समर्थन किया, वह केवल एक चुनावी सहयोग नहीं बल्कि हमारे आपसी विश्वास, भाईचारे और मजबूत संगठन की पहचान है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी कल्लू ठेकड़ा ने बताया कि आप सभी साथियों की मेहनत, संघर्ष और विश्वास ने मुझे नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आप जैसे कर्मठ, जुझारू और समर्पित युवा साथियों का साथ मिला।

मैं दिल से आप सभी का धन्यवाद करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि आपका यह प्यार, समर्थन और भरोसा मैं जीवनभर याद रखूँगा। ठेकड़ा के द्वारा कहा गया कि भविष्य में भी हम सभी मिलकर युवाओं की आवाज़ को और मजबूती से बुलंद करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!