दया फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया मीणा व वीरासना निवासी जितेंद्र कुमार मीणा को बनाया भाजपा एस टीमोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश प्रवक्ता

महुवा /मोहन तिवाड़ी
महुवा श्रीमती प्रिया मीणा निदेशक दया फाउंडेशन दौसा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दिशा निर्देशन में राजस्थान भाजपा प्रदेश एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक़्ता का नवीन दायित्व मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए श्रीमती प्रिया मीणा को मिठाई खिलाकर उनका माला पहनकर स्वागत करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी प्रिया मीणा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं टीम के सभी साथियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी
प्रिया मीणा ने कहा कि भाजपा संगठन ने मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर निश्चित रूप से खरा उतरुगी ऐसा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है
श्रीमती प्रिया मीणा केंद्र सरकार सहित राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर गरीब असहाय लोगो की मदद करने का कार्य पूर्व से कर रही है लेकिन अब उसे कार्य को जो भाजपा के संकल्प को गति मिलेगी गौर तलब है कि प्रिया मीना गया फाउंडेशन के नाम से निशुल्क गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ने के साथ हॉस्टल सुविधा – निःशुल्क ( रहना, खाना )
कोचिंग सुविधा – निःशुल्क
लाइब्रेरी सुविधा — निःशुल्क लाइब्रेरी में किसी गरीब विधार्थी का एडमिशन करवाने के लिए एक आधार कार्ड की कॉपी एक फोटो
एक 10/12 की ओरिजिनल मार्कशीट जमा की विधार्थियो से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है
वही महुवा विधानसभा क्षेत्र के गांव- विरासना पंचायत विरासना -तहसील मंडावर जिला दौसा निवासी जितेंद्र कुमार मीणा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दिशा निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में
भाजपा एस टी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर महुवा विधानसभा क्षेत्र में आम जन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई इसे लेकर जितेंद्र कुमार मीणा का माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार करते हुए मिठाई बाँटकर खुशी जताई



