Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

 

 

महवा / मोहन तिवाड़ी

राजस्थान ब्राह्मण महासभा महवा के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक महवा खंड अध्यक्ष हरिओम शर्मा हांडली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक परसुराम भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुरू की गई बैठक का आयोजन शुभ वाटिका मंडावर रोड़ महवा में संपन्न हुई। बैठक को जिला अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी, प्रदेश महामंत्री जगदीश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम दीक्षित,मठ मंदिर समिति के प्रदेश महामंत्री कैलाश महंत बेरखेडा,जिला अध्यक्ष मठ मंदिर समिति संतोष महंत, लक्ष्मण जी पाठक, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कोट आदि ने संबोधित किया। बैठक में आगामी महिने में दसवीं, बारहवीं, स्नातक और स्नातकोत्तर परिक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हुए अभ्यर्थियों का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया। वृद्ध जनों का भी सम्मान किये जाने का निर्णय लिया गया। आगामी महिने में ब्राह्मण समाज की दिशा और दशा के लिए एक व्याख्यानमाला आयोजित किया जाएगा। बैठक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की तरफ़ से बार एसोशियशन के अध्यक्ष घनश्याम अवस्थी और मंडावर ब्राह्मण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष महंत का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। सभी ने समाज की एकजुटता का संकल्प लिया। एक सबके लिए,सब एक के लिए का सिद्धांत का पालन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में महवा नगर अध्यक्ष महेश आचार्य, संरक्षक डाक्टर विशंभर अवस्थी, धीरज शास्त्री महामंत्री मुकेश जी व्याख्याता, बालाहेडी अध्यक्ष जगदीश शर्मा, खेड़ला अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, महवा ग्रामीण के रामेश्वर रसीदपुर, देशराज गहनौली,वीएस पाडली, कोषाध्यक्ष दिनेश पाली, नगर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जी शर्मा, विष्णु पाराशर, हरिदर्शन खावदा,अशोक पाली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!