महुवा में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर किया हवन पूजन
महुवा में परशुराम जयंती पर 22 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा

महुवा / मोहन तिवाड़ी
महुवा उपखंड मुख्यालय के तहसील रोड वैदेही जी के मंदिर के समीप स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हवन पूजन कार्यक्रम किया गया
इस दौरान भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर महुवा में भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला महुवा से कलश यात्रा बैंड बाजा व दर्जनो जीवंत झांकियां के साथ प्रारंभ होकर तहसील रोड, हिंडौन रोड, थाने के सामने, बोहरा धर्मशाला, सब्जी मंडी, गणेश चौक, सर्राफा बाजार, झंडे के नीचे ,जैन मंदिर, गोपीनाथ जी का मंदिर, होते हुए श्री कृष्ण गोपाल गौशाला पुरानी तहसील के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी जहां ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम के अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया
इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, कैप्टन श्याम बिहारी शर्मा, राधेश्याम करौली वाले ,महेश शर्मा, पंडित राधा कृष्ण भारद्वाज, अवधेश अवस्थी, पं राधामोहन हुडला, , कन्हैया शर्मा, योगेश अवस्थी, हंडिया सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा , भगवान सहाय तिवारी , राजेश जैमिनी, प्रिंसिपल चन्द्र कान्त शर्मा, जगदीश शर्मा,दीनदयाल शर्मा पाली,प्रियांशु झाडोलिया, लक्षी राम शर्मा, बनवारी शुक्ला, गिर्राज रसीदपुर, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रकांत उपाध्यक्ष, संतोष मनोज डंडा वाले, महेंद्र पान वाले, गोलू शर्मा सहित अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिको ने हवन पूजन कर भगवान परशुराम जी को पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद लिया


