राजस्थान

गर्मी से राहत और कौशल विकास: बीझबायला में स्कूल ने बनाया स्विमिंग पूल

गर्मी से राहत और कौशल विकास: बीझबायला में स्कूल ने बनाया स्विमिंग पूल

 

बीझबायला- भीषण गर्मी के बीच बीझबायला स्थित सरस्वती ग्रामोत्थान संस्था में बच्चों को राहत और कौशल देने की अनूठी पहल शुरू की गई है। विद्यालय के निदेशक अनिल खालिया के नेतृत्व में 17 मई से 7 जून तक कौशल विकास शिविर चल रहा है, जिसमें मुख्य आकर्षण स्विमिंग पूल है। सैकड़ों छात्र इसमें भाग ले रहे हैं।

 

संस्था के संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को मार्शल आर्ट, कराटे और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मार्शल आर्ट से मानसिक और शारीरिक विकास, एकाग्रता और अनुशासन बढ़ता है। आज के दौर में लड़कियों के लिए यह बेहद जरूरी है। स्विमिंग जिम से बेहतर है, यह शरीर को ताकत और ऊर्जा देती है।”

 

वर्मा ने कहा कि बीमारियों, डिप्रेशन और अशुद्ध वातावरण से बचने के लिए स्विमिंग व मार्शल आर्ट जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। उनका कहना था, “अपनी लाज और सुरक्षा के लिए अब कृष्ण भगवान नहीं आएंगे, यह जिम्मेदारी स्वयं की है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!