महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने बांदीकुई पहुंचकर स्वर्गीय दिनेश मीणा को दी श्रद्धांजलि परिजनों को ₹100000 की सहायता प्रदान कर न्याय का भरोसा दिलाया

महुवा / मोहन तिवाड़ी
महुवा दौसा जिले के बांदीकुई में विगत दिनों चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर मारपीट करने पर दिनेश मीना की मृत्यु हो जाने पर हो जाने पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा शनिवार को स्व: दिनेश मीणा की शोकसभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम पिटाई के कारण दिनेश मीणा असामयिक निधन अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना को लेकर मैंने तुरंत पुलिस अधीक्षक को फोन कर प्रारंभ से ही पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने पुलिस प्रशासन से पुनः आग्रह किया है कि इस जघन्य घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि दिवंगत दिनेश कुमार मीणा जी को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने मृतक दिनेश कुमार मीणा के परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए अपना एक महीने का वेतन 01 लाख रुपये की सहायता राशि परिवारजनो को सुपुर्द की।
राजेन्द्र मीना विधायक महुवा ने मृतक दिनेश के बेटे को गोद में लिया तो माहौल गमगीन हो गया, विधायक राजेंद्र मीणा महुवा ने पीड़ित परिवार को अपनी और से 1लाख रुपए की सहायता स्वरूप भेंट किए,हर तरह से साथ देने का एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा में ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें ईश्वर से कामना की
