Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़

महवा से हरिद्वार के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

महवा / मोहन तिवाड़ी

महवा श्री श्याम शाखा सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्णमासी के पावन अवसर पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम एवं माँ गंगा के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा प्रारंभ की।

यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। समिति के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने यात्रियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी उद्देश्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नीरज बंसल प्रचार मंत्री रिंकू सिंघल राजकुमार अग्रवाल कृपांशु अजमेरा देवव्रत आर्य मोहन धनेटवाल लक्ष्मण जी तहसीलदार ओमप्रकाश जी पावटा वाले वेद प्रकाश जी पावटा वाले अनिल जी भोपा वाले सीताराम जी बर्तन वाले विनोद बंसल खादी वाले सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा श्रद्धालुओं को सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!