Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

हाथोज धाम में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का 15 अप्रैल से होगा आयोजन, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

कालवाड़ । कमलाबाई चैरिटेबल ट्रस्ट के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हाथोज धाम श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पर त्रिदिवसीय **“नानी बाई रो मायरो” कथा** का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा।

 

हाथोज धाम पर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस तीन दिवसीय कथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा, जिसमें भगवान और भक्त के अद्भुत प्रेम, श्रद्धा एवं भक्ति की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का वाचन गोवत्स पंडित मोहित मुद्गल महाराज द्वारा किया जाएगा जो प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। समापन दिवस 17 अप्रैल को सायं 6 से 8 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

 

इस पावन अवसर पर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!