Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
राजस्थान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

  • *कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

*
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा के तत्वाधान में महवा उपखंड अधिकारी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकताओं ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया एवं उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि आज बीजेपी सरकार में आमजन परेशान हैं, महंगाई ने आसमान छू लिया, नीट का पेपर लीक हो गया जिससे लाखों बच्चों का भविष्य खराब हो गया, सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा इस अवसर पर हम उपखंड अधिकारी के मार्फ़त राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं कि सरकार महंगाई कम करे एवं आम जनता को बिजली, पानी समय पर इंतजाम करे, महवा विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ व्यास ने बताया कि आज चारों तरफ हाहाकार मच रहा है, जनता परेशान है अधिकारी समय पर जनता का काम नहीं कर रहे हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं आने वाले दिनों में बीजेपी सरकार को सबक सिखाना है , लाखों बेरोजगार युवक घूम रहे हैं
इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा अध्यक्ष दिनेश पाटोली, भंवर सिंह एडवोकेट, रामरूप जाटव पूर्व अध्यक्ष, विष्णु सिंह एडवोकेट, जगदीश भारद्वाज, गबरूदीन समलेटी, नन्नू नागर, नरेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह जाटव सरपंच, भूपेंद्र गहनोली, बबलू सैनी अंछापुरा, मोहसिन कुरेशी, राम सैनी, बाबूलाल मीना सरपंच, शिवहरि अमरपुर, विक्रम मीना सांथा , प्रेम सिकंदरपुर, रमन भाेपर, बबलू बीराना, विक्रम सिंह एडवोकेट मंडावर, खूबिराम बैरवा रामगढ़, लक्ष्मण नाहिड़ा, हुकम नावरिया, आसिफ खान, मुकेश मीना रोत, कुलदीप हड़िया, शाकिर खान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!