E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

केंद्रीय बस स्टैंड महुवा पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, दो दिन में 24 वाहनों के चालान

अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी, नियम तोड़ने पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

महुवा मोहन तिवाड़ी

महुवा महुवा के केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान के तहत वाहन खड़े रहने वाले वाहनों का चालान का अभियान चलाया।

 

ट्रैफिक पुलिस के टीआई प्रेमराज एवं ट्रैफिक पुलिसकर्मी रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पहले दिन 14 वाहनों तथा दूसरे दिन 10 वाहनों के चालान काटे गए। दो दिनों में कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान महुआ केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें भविष्य में केंद्रीय बस बस स्टैंड परिसर में वाहन खड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय बस स्टैंड पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोडवेज बसों की आवाजाही बाधित होती है और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

टीआई प्रेमराज ने बताया कि बस स्टैंड को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि चेतावनी के बावजूद कोई चालक बस स्टैंड परिसर में वाहन खड़ा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई के साथ वाहनों के जप्त करने की करवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!