Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
E-Paperhttps://swarajnewsnetwork.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्व जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महवा /मोहन तिवाडी

 

देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रगणकों और पर्यवेक्षक को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसे जन सहभागी बनाने के लिए पहली बार आम नागरिको को प्रथमचरण की मकान सूचीकरण एवं भवन गणना में राजस्थान में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व गणना का अवसर दिया गया है। जिसमे स्व गणना लिंक पर जाकर http//se.census.gov.in मकान से जुडी जानकारी, परिवार विवरण, मूलभूत सुविधाओं और घरेलू संसाधनो से जुडे 33 प्रश्ननों में भवन संख्या, फर्श, दीवार, छत की सामग्री, मकान का उपयोग, घर का मालिक, किरायेदार,पानी, शौचालय, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर, गैस कनेक्शन, परिवार मे सदस्य, टीवी, रेडियो, इंटरनेट, मोबाईल, वाहन की उपलब्धता की मालिक द्वारा सटीक जानकारी के लिए स्व गणना के लिए प्रेरित करने हेतु उपखण्ड जनगणना अधिकारी(एसडीएम) मनीषा रेशम के निर्देशन मे चार्ज जनगणना अधिकारी ईओ प्रमोदकुमार शर्मा ने नगरपालिका महवा से स्व जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रकोष्ठ प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि रथ में ओडियो के माध्यम से सभी प्रश्नों के उत्तरों को जागरुकता गीत के माध्यम से बताया गया है साथ ही फ्लैक्स बैनरो के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया के लिए प्रेरित करने वाले आकर्षक बैनर लगाए गये है यह जागरूक रथ 15 मई तक नगरपालिका क्षेत्र में भ्रमण कर स्वगणना के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे “स्व गणना में भागीदारी। हम सब की है जिम्मेदारी” को साकार रूप दिया जा सके इस अवसर पर प्रगणक, सुपरवाइसर सहित संगीता, रामलखन, अरुण सिंह, आशीष, हेमराज, रोहिताश, संत कुमार, यतेश रावत, महेश सैन सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!