Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SWARAJ NEWS NETWORK
राजस्थान

सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे, जुर्माना लगाया गजसिंहपुर

सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे, जुर्माना लगाया
गजसिंहपुर

। नगर पालिका की ओर से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और लाइनबंदी से बाहर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
स्वच्छता अभियान के जमादार कैलाश बागड़ी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 5 चालान काटे गए। इनमें एक लाइनबंदी से बाहर रेहड़ी लगाने वाले तथा 4 बाजार में दुकान का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार शामिल हैं। सभी पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
नगर पालिका टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने से यातायात बाधित होता है तथा आमजन को परेशानी होती है। भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!